यू.एस.ए. में पढ़ाई करें
विद्यार्थी वीज़ा के लिए शर्तें
यू.एस. में शिक्षा प्राप्त करना आपके भविष्य में एक बढ़िया निवेश है और अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थियों का यू.एस.ए. में खुले दिल से स्वागत किया जाता है! वीज़ा के बारे में ताज़ा जानकारी सीधे यू.एस. सरकार से प्राप्त करने के लिए के लिए देखें: UnitedStatesVisas.gov तथा travel.state.gov
मुख्य बातें: जिस कालेज, यूनिवर्सिटी या प्रोग्राम में आप प्रार्थना-पत्र भेजेंगे, वे आपको यूनाइटिड स्टेटस में पढ़ाई के लिए आवश्यक वीज़ा के बारे में सारी जानकारी भेजेंगे। आप वीज़ा के लिए प्रार्थना-पत्र तभी भेज सकेंगे जब आपको किसी संस्था में पढ़ने के लिए स्वीकार कर लिया गया हो। (यदि आपको एक से अधिक यूनिवर्सिटियों या प्रोग्रामों में दाखले के लिए स्वीकार किया गया है तो वीज़ा के लिए प्रार्थना-पत्र देने से पहले आपको उस यूनिवर्सिटी को चुनना पड़ेगा जहां पर आप पढ़ाई करेंगे।)
वह संस्था आपको I-20 नाम का विशेष फार्म भेजेगी। यह वीज़ा नहीं है। I-20 वीज़ा के लिए प्रार्थना-पत्र का फार्म है , और इसका प्रयोग आपके वीज़ा (यदि वह आपको मिल जाता है), पासपोर्ट और अन्य दस्तावेजों के साथ यूनाइटिड स्टेटस में दाखिल होने के लिए किया जाएगा।
यूनाइटिड स्टेटस का दूतावास या कॉन्सुलेट खास आपकी परिस्थितियों में आपके लिए वीज़ा की शर्तें बता सकता है। उदाहरण के लिए, F-1 वीजा फुल-टाइम शैक्षिक तथा भाषा कोर्सों में दाखला लेने वाले विद्यार्थियों के लिए है। J-1 वीज़ा यू.एस. जाने वाले उन विद्यार्थियों के लिए हैं जिन्हें अपने देश में न मिल सकने वाली प्रैक्टिकल ट्रेनिंग की ज़रूरत है। एक और उदाहरण M-1 व्यावसायिक विद्यार्थी वीज़ा है जो ऐसे विद्यार्थियों के लिए है जो किसी व्यावसायिक कालेज में पढ़ते समय कुछ खास शर्तें पूरी करते हैं।
यदि वीजा की अर्ज़ी मंज़ूर हो जाती है तो कॉन्सुलेट या दूतावास से वीज़ा मिलने में विद्यार्थियों को लगभग चार से पांच हफ्ते लग सकते हैं। शैक्षिक सलाहकार यह सलाह देते हैं कि यदि कोई विद्यार्थी अपने य़ू.एस. शिक्षा संस्थान में फॉल सेमेस्टर (जो आम तौर पर अगस्त में शुरू होता है) के लिए समय पर पहुंचना चाहता है तो उसे वीज़ा के लिए अर्ज़ी गर्मियों के आरंभ में (मई, जून, जुलाई) में दे देनी चाहिए। यदि कोई विद्यार्थी पतझड़ के अंत या सर्दियों के शुरू (नवंबर, दिसंबर) में अर्जी देता है या दे पाता है तो उसे अपनी प्रार्थना पर कार्यवाही के लिए कम से कम एक महीने का समय देना चाहिए।
पर यू.एस. सिटीज़नशिप एंड इमीग्रेशन सर्विसिज़ ने फार्म, फीस तथा उंगलियों की छाप के बारे में जानकारी देने के साथ साथ अध्यापक और विद्यार्थी संसाधनों के बारे में भी एक भाग बनाया है।
अपनी अंतिम वीज़ा अर्ज़ी के साथ आपको कई फार्म तथा दस्तावेज़ जमा करवाने को कहा जाएगा, जिनमें इस बात का सबूत भी शामिल है कि अमेरिका में आपके निवास के दौरान अपने खर्चे के लिए आपके पास आवश्यक वित्तीय साधन हैं। यह प्रक्रिया जटिल लग सकती है पर याद रहे कि आप की मनपसंद संस्था में काम करने वाले पेशावर लोग तथा यूनाइटिड स्टेटस का प्रतिनिधित्त्व करने वाले अधिकारी आप के देश में हर वर्ष हज़ारों विद्यार्थियों को वीज़ा प्रक्रिया पूरा करने में मदद करते हैं।
बहुत महत्त्वपूर्ण नोट: अपने विद्यार्थी वीज़ा संबंधित कानून को जानें। आपके वीज़ा पर लागू होने वाले नियमों का सख्ती से पालन करें। यूनाइटिड स्टेटस में इमाग्रेशन के नियम बहुत कड़े तथा स्पष्ट हैं; उनके बारे में जानकारी प्राप्त करना तथा उनका पालन करना आप की ज़िम्मेदारी है।



