USjournal of Academics
English Simplified Chinese Traditional Chinese Hindi Korean Japanese Thai Vietnamese Indonesian Russian Turkish Spanish German Portuguese French Arabic
 

शैक्षिक प्रोग्राम


Foothill / DeAnza Colleges, California
Grand Valley State University, Michigan

यू.एस.ए. में पढ़ाई के लिए इंगलिश टैस्टिंग संबंधित परामर्श

कई बार, अंग्रेज़ी में आपकी निपुणता को कई प्रकार से मापने वाली एक व्यापक मान्यता-प्राप्त परीक्षा यू.एस. में आपकी पढ़ाई का आरंभिक बिंदु होती है। यह जानने के लिए कि आपके इलाके में कौनसी परीक्षाएं उपलब्ध हैं कृपया अपनी स्थानीय यू.एस. शिक्षा एजेंसी को संपर्क करें। परीक्षा केंद्र के प्रमाण पत्रों की जांच कर लेना अत्यंत आवश्यक है। कई परीक्षाएं इंटरनेट-आधारित अथवा कम्पयूटर-आधारित होती हैं तथा कई कागज और पेंसिल की सहायता से दी जाती हैं। यू.एस. कैंपसों की अंग्रेज़ी में निपुणता संबंधित विभिन्न शर्तें हो सकती हैं, इसलिए कृपया अंतरराष्ट्रीय दाखला सलाहकारों को सीधा संपर्क करना शुरू कर दें। .


विदेशी भाषा के रूप में अंग्रेज़ी की परीक्षा (TOEFL)ऐजुकेशन टैस्टिंग सर्विसिज़ ऑफ प्रिंसटन, न्यू जर्सी, यू.एस.ए. द्वारा तैयार की गई परीक्षा है। TOEFL को विश्व भर के कालेजों, यूनिवर्सिटियों तथा कर्मचारियों की मान्यता प्राप्त है।

अपनी योजनाओं के आधार पर आप कई विभिन्न प्रकार की परीक्षाओँ में से एक को चुन सकते हैं। विकल्पों में सामान्य इंगलिश, व्यापारिक इंगलिश तथा शैक्षिक उद्देश्यों के लिए इंगलिश शामिल हैं। 'विदेशी भाषा के रूप में अंग्रेज़ी' के सभी टेस्टों मैं सामान्यतः भाषा सुनने, पढ़ने तथा लिखने और उसकी संरचना संबंधित भाग होते हैं।

उदाहरण TOEFL कुल स्कोरों की तुलना
विवरण के लिए देखें: http://www.ets.org/
इंटरनेट आधारित कंप्यूटर आधारित कागज आधारित
120 300 677
100 250 600
80 213 550
60 170 497
40 120 433
20 63 350

एक अन्य परीक्षा 'अंतर्राष्ट्रीय अंग्रेजी भाषा टैस्टिंग व्यवस्था' या IELTS है। इस समय इसे 200 से अधिक अमरीकी यूनिवर्सिटियों में मान्यता प्राप्त है। IELTS को अंतर्राष्ट्रीय भाषा (केवल ब्रिटिश नहीं) के रूप में अंग्रेज़ी भाषा का टैस्ट माना जाता है, इसलिए शायद वह उस भाषा का अधिक प्रतिनिधित्व कर सकती है जो किसी अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थी को एक यू.एस. कैंपस में मिल सकती है। इस टैस्ट में शामिल अंग्रेज़ी की विभिन्न किस्मों में उत्तरी अमेरिका, यू.के. तथा आस्ट्रेलिया की अंग्रेज़ी सम्मिलित है; अंग्रेज़ी की किसी एक किस्म को दूसरी किस्मों से अधिक महत्त्वपूर्ण नहीं समझा जाता है।

IELTS चार क्षेत्रों में अंग्रेज़ी भाषा में निपुणता का चित्र खींचती है: पढ़ना, सुनना, लिखना और बोलना। टैस्ट की तारीखें बदल सकती हैं और इसके परिणाम दो हफ्तों में मिल जाते हैं। IELTS तथा TOEFL या CBTOEFL के स्कोरों के बीच कोई सीधा, निश्चित संबंध नहीं है क्योंकि टैस्ट अलग अलग तरह के हैं।

एक बार फिर, कृपया अपनी स्थानीय यू.एस. शिक्षा एजेंसी को अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें और पता लगाएं कि आपके इलाके सें कौनसी परीक्षाएं उपलब्ध हैं।