USjournal of Academics
English Simplified Chinese Traditional Chinese Hindi Korean Japanese Thai Vietnamese Indonesian Russian Turkish Spanish German Portuguese French Arabic
 

शैक्षिक प्रोग्राम


Foothill / DeAnza Colleges, California
Grand Valley State University, Michigan

यू.एस.ए. में पढ़ाई के लिए छात्रवृत्तियां

शायद आपको अभी तक यह पता लग ही चुका होगा कि सैकेंडरी के बाद पढ़ाई के लिए पैसों का प्रबंध करना कोई आसान काम नहीं है। आपकी सहायता के लिए कई स्त्रोत उपलब्ध हैं, जैसे आपके स्थानीय ‘एजूकेशन यू.एस.ए. एडवाइज़िंग सेंटर’ के पास छात्रवृत्तियां प्राप्त करने के सीमित अवसरों के बारे में ताज़ा जानकारी उपलब्ध हो सकती है।

दो-तिहाई से अधिक गैर-अमरीकी छात्र अपनी पढ़ाई के लिए मुख्य रूप से अपने निजी पैसों अथवा अपने परिवार के पैसों का प्रयोग करते हैं। केवल लगभग 20 प्रतिशत गैर-अमरीकी छात्रों को पढ़ाई के लिए अधिकांश आर्थिक सहायता किसी अमरीकी कालेज अथवा यूनिवर्सिटी से मिलती है।

थोड़े से अमरीकी कालेज, यूनिवर्सिटियां तथा अंग्रेज़ी भाषा प्रोग्राम गैर-अमरीकी छात्रों के लिए मुख्य रूप से आंशिक छात्रवृत्तियों की पेशकश करते हैं। हर संस्था के अपने अलग मापदंड तथा अपनी नीतियां हो सकती हैं। अधिक विवरण के लिए किसी ऐसे उच्च-शिक्षा संस्थान से संपर्क करें जिसमें आपकी दिलचस्पी हो तथा अपनी स्थिति समझाएं। किंतु याद रखें कि अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थी छात्रवृत्तियों के लिए मुकाबला कड़ा होता है!

यू.एस.ए. में पढ़ाई के लिए पैसों के प्रबंध के बारे में अधिक जानकारी पाने के लिए छः मिनट की एमपी3 ऑडियो फाइल (अंग्रेज़ी में) सुनें। यहां पर, अंग्रेज़ी में ही प्रश्न तथा उत्तर के रूप में लिखित जानकारी के लिए क्लिक करें।


कालेजों में खर्चे की आम प्रवृत्तियां: ‘कालेज बोर्ड’ पूरे यूनाइटिड स्टेटस में कालेजों तथा यूनिवर्सिटियों में किए गए सर्वेक्षणों के नतीजों को नियमित रूप से छापता रहता है। अभी हाल ही के नतीजे निम्न हैं:

  • चार-वर्षीय कोर्सों वाले पब्लिक (सरकारी) कालेजों में औसत टयूशन तथा अन्य फीसों में बढ़ौतरी लगातार तीसरे वर्ष कम हुई है पर फिर भी, मुद्रास्फीति को ध्यान में रखने के बावजूद, पिछले पांच वर्षों में खर्चा 35 प्रतिशत बढ़ा है।
  • दो-वर्षीय कोर्सों वाले पब्लिक (सरकारी) कालेजों में पिछले वर्ष औसत टयूशन तथा अन्य फीसों में बढ़ौतरी मुद्रास्फीति की दर से थोड़ी सी ज्यादा रही है।
  • सभी संस्थानों में, नेट (शुद्ध) खर्चा, अर्थात सभी ग्रांटों तथा टैक्स लाभों को घटाने के बाद विद्यार्थी द्वारा किया गया भुगतान, छपे हुए खर्चे से काफी कम होता है।

इसलिए इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि अमेरिका के विभिन्न कैंपसों में खर्चा बहुत भिन्न भिन्न होता है। ‘कालेज बोर्ड’ ने पिछले शैक्षिक वर्ष के लिए एक अंडरग्रैजुएट विद्यार्थी के औसत वार्षिक टयूशन तथा अन्य फीसों के खर्चे की निम्न सूची बनाई:

  • $2,272 दो-वर्षीय कोर्सों वाले पब्लिक कालेज में (जो मुख्यतः एसोसिएट डिग्रियां देते हैं)
  • $5,836 चार-वर्षीय कोर्सों वाले पब्लिक कालेज/यूनिवर्सिटी में (जो मुख्यतः बैचलर तथा उच्चतर डिग्रियां देते हैं)
  • $22,218 चार-वर्षीय कोर्सों वाले प्राइवेट कालेज/यूनिवर्सिटी में (जो मुख्यतः बैचलर तथा उच्चतर डिग्रियां देते हैं)

कम्युनिटी कालेजों में पढ़ने वाले विदेशी विद्यार्थी आम तौर पर अपनी पढ़ाई का खर्चा अपने पास से करते हैं। रिसर्च यूनिवर्सिटियों में ग्रैजुएट विद्यार्थियों के लिए आर्थिक सहायता के अधिक अवसर उपलब्ध हैं। सबसे जरूरी बात यह है कि आप अपने लिए उपलब्ध आर्थिक सहायता के अवसरों के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करें। अमेरिका में आपकी पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता प्राप्त करने में थोड़ी सी मौलिकता बहुत सहायक हो सकती है!