USjournal of Academics
English Simplified Chinese Traditional Chinese Hindi Korean Japanese Thai Vietnamese Indonesian Russian Turkish Spanish Italian German Portuguese French Arabic
 
पूछने के लिए यहां क्लिक करें।

Southern Illinois University - Carbondale: The Center for English as a Second Language, Illinois
---
The Center for English
as a Second Language,
Southern Illinois
University Carbondale
1000 Faner Drive
Mail Code 4518
Carbondale, Illinois 62901

ph: 618-453-2265
fx: 618-453-6527
cesl@siu.edu
---
सदर्न इल्लिनॉय यूनिवर्सिटी कार्बनडेल, इल्लिनॉय के बारे मेँ पूछताछ के लिए यहाँ क्लिक करें
English Simplified Chinese | Traditional Chinese | Korean | Japanese | Thai | Vietnamese | Russian | Turkish | Arabic
Spanish | Portugues | French | Indonesia

The Center for English as a Second Language at Southern Illinois University - Carbondale, Illinois

सेन्टर फॉर इंगलिश एज़ ए सेकिंड लैंगुएज के बारे में: द्वितीय भाषा के रूप में अंग्रेज़ी का यह केंद्र 1966 से उन लोगों के लिए अंग्रेज़ी पढ़ाने के कार्यक्रम चला रहा है जिनकी मातृभाषा अंग्रेज़ी नहीं है। इनमें से अधिकतर वे लोग होते हैं जिनकी योजना सदर्न इल्लिनॉय यूनिवर्सिटी कार्बनडेल में अथवा अमेरिका के अन्य कालिजों तथा विश्वविद्यालयों में अंडरग्रैजुएट अथवा ग्रैजुएट स्तर पर डिग्री प्रोग्राम करने की होती है। सुन्दर प्राकृतिक वातावरण मेँ विद्यार्थी छोटे क्लासरूमों मे पढ़ाई का आनंद लेते हैं जहां उनके प्रशिक्षण पर व्यक्तिगत ध्यान दिया जाता है। लगभग 22,000 अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थियों ने अंग्रेज़ी की पढ़ाई का आनंद लेने के लिए CESL को चुना है। हम आपको भी हमारे यहां आकर अंग्रेज़ी सीखने का निमंत्रण देते हैँ।

CESL UCIEP (विश्वविद्यालय तथा कालिज अंग्रेज़ी गहन पाठ्यक्रम सहायता संघ) तथा AAIEP (अमेरिकी अंग्रेज़ी गहन पाठ्यक्रम संघ) का गौरवशील सदस्य है। इन संस्थाओं के भीतर सभी पाठ्यक्रम उच्च स्तर के होते हैं तथा यह सुनिश्चित करते हैं कि विद्यार्थियों को अंग्रेज़ी नवीनतम साधनों से प्रशिक्षित, पेशेवर अध्यापकों द्वारा तेजी से पढ़ाई जाए। CESL को अंग्रेज़ी भाषा पाठ्यक्रम प्रमाणन कमीशन, CEA, की ओर से पूरी मान्यता प्राप्त है।


आपकी दिलचस्पी है?
शिक्षा के लिए अपनी पसंद के पाठ्यक्रम चुनने,
तथा फार्म भरने के लिए यहां क्लिक करें।
(कृपया नोट करें कि CESL की ओर से पत्र-व्यवाहार
अंग्रेज़ी में हो सकता है।)

The Center for English as a Second Language at Southern Illinois University - Carbondale, Illinois


CESL के पाठ्यक्रमोँ पर एक नज़र

इन्टैंसिव इंगलिश: अंग्रेज़ी का उच्चारण, पढ़ना, लिखना, सुन कर समझना, बोलना तथा व्याकरण शुरू से लेकर उच्च स्तर तक पढ़ाए जाते हैं। अतिरिक्त कोर्सों में समाचार बातचीत, उपन्यास/फिल्म, प्रस्तुतियां, व्याकरण एवं कविता, मुहावरों के साथ खेल तथा अमरीकी संस्कृति शामिल हैँ। सभी स्तरों पर 20 से 26 घंटे प्रति सप्ताह पढ़ाई की जाती है।

शैक्षिक अध्ययन कलाएं: स्तर 4 से लेकर स्तर 6 का तीव्र-गति प्रशिक्षण विद्यार्थियों को अमेरिकी विश्वविद्यालय जीवन के लिए तैयार करता है। विद्यार्थी पढ़ने, लिखने और अध्ययन करने की रणनीतियां, शोध रणनीतियां, लैक्चर नोट करने की विधियां, लाइब्रेरी के प्रयोग की विधि तथा शोध लेख लिखने की विधि सीखते हैं।

ग्रैजुएट विद्यार्थी इंगलिश (GSE): यह विशेष कोर्स उन ग्रेजुएट विद्यार्थियों के लिए है जिनके पास पूरे ग्रेजुएट स्कूल में दाखले के लिए अपेक्षित TOEFL स्कोर नहीं है। सदर्न इल्लिनॉय यूनिवर्सिटी कार्बनडेल के कई विभागों में अपेक्षित TOEFL स्कोर के स्थान पर GSE में पासिंग स्कोर स्वीकार किया जाता है। गतिविधियों में मौखिक रिपार्टें, शोध लेख, आलोचनात्मक समीक्षाएं तथा हर विद्यार्थी के अध्ययन के मुख्य विषय से जुड़े विशेष पाठों को पढ़ना, और, साथ ही, उच्चारण तथा स्वर शैली में मार्गदर्शन शामिल हैं।

भाषा मीडिया केंद्र: हमारे भाषा मीडिया केंद्र में पढ़ाई के हर स्तर के लिए प्रतिदिन 12 घंटे कंप्यूटर की सहायता से भाषा सीखने की सुविधा उपलब्ध है।

CESL लेखन लैब: CESL की अपनी लेखन लैब का प्रयोग CESL की लेखन कक्षाओं के लिए होता है तथा दिन के बाकी समय यह लैब विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध रहती है।

शैक्षिक कक्षाओं का निरीक्षण: उच्च स्तर के विद्यार्थी यूनिवर्सिटी में अपनी पसंद की किसी भी कक्षा में निरीक्षक के रूप में प्रस्तुत रहने के लिए रजिस्टर कर सकते हैं।

TOEFL की तैयारी: स्तर 4 से स्तर 6 के विद्यार्थी विशेष TOEFL क्लास का चुनाव कर सकते हैं जिसका उद्देश्य उन विद्यार्थियों की मदद करना है जो अपनी टैस्ट देने की क्षमता में सुधार लाना चाहते हैं।

विशेष समूहों के लिए आवश्यकता अनुसार पाठ्यक्रम: विशेष समूहों (जैसे बिजनेस प्रबंधकों, एयरलाइन पायलटों, नर्सों, होटल मैनेजरों) के लिए भाषा की पढ़ाई उनकी आवश्यकता के अनुसार तैयार की जा सकती है। विद्यार्थियों की किसी भी संख्या, पढ़ाई की किसी भी अवधि तथा रुचि के किसी भी क्षेत्र के लिए पढ़ाई का प्रबंध किया जा सकता है।

अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थी सलाहकार: विद्यार्थियों के प्रश्नों तथा/अथवा चिंताओं के हल के लिए पेशेवर सलाहकार मदद के लिए मौजूद हैं।

केंद्र में स्थित: CESL के क्लासरूस कैम्पस के केंद्र में, विद्यार्थी केंद्र तथा मौरिस लाइब्रेरी के बगल में, स्थित हैं। विद्यार्थी केंद्र में यूनिवर्सिटी बुकस्टोर, एक विस्तृत भोजन सेवा जिसमें नौ विभिन्न प्रकार की भोजन सुविधाएं (जैसे मैक-डोनल्डस तथा स्टारबक्स) शामिल हैं, बाउलिंग एले, बिलियर्ड रूम, क्राफ्ट शाप, तथा कई विद्यार्थी-केंद्रित साधन मौजूद हैं। मौरिस लाइब्रेरी की ओपन-स्टैक सुविधा देश की सब से बड़ी ओपन-स्टैक सुविधाओं में से एक है तथा इसमें 26 लाख से अधिक पुस्तकें हैं।


आइए, अब शुरू करें।
अपनी पसंद चुनिए और फार्म भरिए।

The Center for English as a Second Language at Southern Illinois University - Carbondale, Illinois


CESL की समय-सारणी तथा अनुमानित खर्चा

  शुरू होने की तिथियां अंत होने की तिथियां
स्प्रिंग सेमेस्टर
(8-हफ्ते का प्रोग्राम)
जनवरी-मध्य मार्च-मध्य
  मार्च-मध्य मई-मध्य
समर सेमेस्टर
(6-हफ्ते का प्रोग्राम)
मई-मध्य जून अंत
  जुलाई शुरू अगस्त-मध्य
फॉल सेमेस्टर
(8-हफ्ते का प्रोग्राम)
अगस्त-मध्य अक्तूबर-मध्य
  अक्तूबर-मध्य दिसंबर-मध्य

CESL की फीसें 8-हफ्ते का प्रोग्राम 6-हफ्ते का प्रोग्राम
आवेदन फीस
(वापस नहीं होगी)
$50.00 $50.00
क्लास फीस $2,000.00 $1,850.00
गतिविधि फीस $30.00 $30.00
विद्यार्थियों के अन्य खर्चे
स्वास्थ्य सेवा - SIUC स्वास्थ्य सेवा प्राथमिक देखभाल तथा मेजर मेडिकल बीमा प्रदान करती है $350.00 $300.00
TOEFL टैस्ट फीस (प्रति टैस्ट) $25.00 $25.00
मनोरंजन $64.15 $64.15
पुस्तकें (औसत) $100.00 $100.00
डोरमिट्री तथा खाना $2,000.00 $1,800.00
एपार्टमैंट $400 - $600 प्रति मास
आकस्मिक खर्चे औसत विद्यार्थी के मनोरंजन तथा आकस्मिक खर्चे $35 - $50 प्रति हफ्ता होते हैं।

* सभी खर्चे यू.एस. डालरों में दिखाए गए हैं तथा बिना सूचित किए बदल सकते हैं।
* 6 हफ्ते की समर क्लासें 8 हफ्ते वाली अवधि की क्लासों से एक घंटा प्रति दिन अधिक चलती हैं।


आइए, हमारे यहाँ दाखला लीजिए!
आपका अगला कदम ऑनलाइन आवेदन देना है।

The Center for English as a Second Language at Southern Illinois University - Carbondale, Illinois


सदर्न इल्लिनॉय यूनिवर्सिटी कार्बनडेल के बारे में

  • युनाइटिड स्टेटस के सर्वाधिक व्यापक विश्वविद्यालयों में से एक
  • कार्नेगी डॉक्टरल/शोध-व्यापक विश्वविद्यालय के तौर पर वर्गीकृत, जिसके कारण SIUC की गिनती यू.एस. के 5 प्रतिशत सर्वश्रेष्ठ कालिजों तथा विश्वविद्यालयों में होती है
  • हर वर्ष 100 से अधिक देशों से आए 20,000 से अधिक विद्यार्थियों को सेवाएं प्रदान करता है
  • इसमेँ लगभग 200 शैक्षिक कार्यक्रम चलाए जाते हैं, जिनमें 74 मास्टर डिग्री पाठ्यक्रम तथा 32 पी.एचडी. पाठ्यक्रम हैं।
  • यहां पर विधि तथा मेडिसिन में उच्च मान्यता प्राप्त पेशेवर डिग्रियां प्रदान की जाती हैं
  • इसका परिसर एक सुरक्षित, सुंदर तथा मैत्रीपूर्ण स्थान है जिसमें अपनी एक झील और वन भी शामिल हैं
  • सभी अंतर्राष्ट्रीय अंडरग्रेजुएट विद्यार्थियों को शर्तों से प्रतिबद्ध दाखले की पेशकश की जाती है

सदर्न इल्लिनॉय यूनिवर्सिटी कार्बनडेल के कुछ शैक्षिक कार्यक्रम हैँ: कृषि, कला, एविएशन, ऑटोमोटिव तकनालोजी, एंथ्रोपोलोजी, बिज़नेस, सिनेमा-फोटोग्राफी, कंप्यूटर विज्ञान, शिक्षा, इंजीनियरिंग, विदेशी भाषा अध्ययन, वन विज्ञान, इतिहास, पत्रकारिता. भाषा विज्ञान, संगीत, राजनीति शास्त्र, रेडियो-टेलीविज़न, समाज सेवा, मनोरंजन तथा पुनर्स्थापन। अपनी शैक्षिक पसंद चुनने के लिए यहां क्लिक करें।


SIUC में ग्रेजुएट स्कूल के बारे में अधिक जानकारी के लिए:
gradschool.siuc.edu
(कृपया नोट करें कि आवेदन पत्र अंग्रेज़ी में हैं।)


स्थान: कार्बनडेल, इल्लिनॉय

The Center for English as a Second Language at Southern Illinois University - Carbondale, Illinois

कार्बनडेल एक छोटा, मैत्रीपूर्ण शहर है जो युनाइटिड स्टेटस के केंद्र, दक्षिणी इल्लिनॉय में स्थित है। कार्बनडेल की जनसंख्या 25,000 है तथा यह इस क्षेत्र के मेज़बान, तथा व्यापार, पर्यटन तथा शिक्षा के केंद्र के रूप में जाना जाता है। यहां के वासियों को कम खर्चे वाले जीवन के साथ साथ सेंट लुइस, शिकागो, इंडियानापोलिस और नैशविल जैसे बड़े शहरों की आसानी से सुलभता का लाभ प्राप्त है।

वनों, खेतों, झीलों तथा चट्टानोँ से घिरा हुआ सदर्न इल्लिनॉय यूनिवर्सिटी कार्बनडेल का परिसर शैक्षिक, सृजनात्मक तथा सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र है। अधिकतर विद्यार्थी खुले आकाश तले लंबी सैर करना, किश्ती चलाना, बेसबाल तथा अन्य खेल खेलना, तथा दक्षिणी इल्लिनॉय के स्थानीय मैत्रीपूर्ण लोगों से संपर्क स्थापित करना पसंद करते हैं। 270,000 एकड़ क्षेत्रफल वाले राष्ट्रीय वन के साथ सटे हुए कार्बनडेल शहर को लाइफ इन अमेरिकाज़ स्माल सिटीज़ ने इल्लिनॉय के सर्वश्रेष्ठ छोटे शहर का नाम दिया था।


The Center for English as a Second Language at Southern Illinois University - Carbondale, Illinois

हम आशा करते हैँ कि हमें सदर्न इल्लिनॉय यूनिवर्सिटी कार्बनडेल के सेन्टर फॉर इंगलिश एज़ ए सेकिंड लैंगुएज में आपका स्वागत करने का अवसर मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए, हमारे सभी पाठ्यक्रम देखें तथा वे पाठ्यक्रम चुनें जिनमें आपकी दिलचस्पी है। उसके बाद पूछताछ फार्म भरें और हम आपको सीधा जवाब (अंग्रेज़ी में) देंगे। आप अपना आवेदन ऑनलाइन भी भेज सकते है।