USjournal of Academics
English Simplified Chinese Traditional Chinese Hindi Korean Japanese Thai Vietnamese Indonesian Russian Turkish Spanish Italian German Portuguese French Arabic
 
पूछने के लिए यहां क्लिक करें।

Lewis University, Illinois
---
Lewis University
One University Parkway
Romeoville, Illinois
60446-2200 U.S.A.

ph 815-838-0500
fx 815-836-5002
---
इल्लिनाय स्टेट स्थित लूइस यूनिवर्सिटी के बारे में पूछताछ के लिए यहां क्लिक करें
English | Traditional Chinese | Korean | Japanese | Spanish | Portugues | Arabic

Lewis University near Chicago, Illinois

लूइस यूनिवर्सिटी शिकागो के पास, इल्लिनाय

लूइस यूनिवर्सिटी एक मध्यम साइज़ की सक्रिय यूनिवर्सिटी है जिसमें 5,400 से अधिक अंडरग्रैजुएट तथा ग्रैजुएट विद्यार्थी पढ़ते हैं। यहां पर छोटी, सक्रिय संबंधों वाली कक्षाएं, उच्च गुणवत्ता वाले शैक्षिक कार्यक्रम, सेवा अवसर तथा निराली विविधता वाला समुदाय उपलब्ध हैं। हमारे मान्यताओं पर केंद्रित पाठ्यक्रम उदारवादी कला की आधारशिला तथा सुसंगित व्यवसायिक शिक्षा का सम्मिश्रण हैं। लगातार तीन वर्षों से लूइस यूनिवर्सिटी को श्रेष्ट कालेजों में से एक की पदवी यू.एस. न्यूज़ एंड वर्ल्ड रिपोर्ट की ओर से मिलती रही है और द प्रिंस्टन रिव्यू ने भी इसे मान्यता दी है।

U.S. News and World Report U.S. News and World Report

द ला साल क्रिस्चियन ब्रदर्स द्वारा प्रायोजित लूइस यूनिवर्सिटी में मुख्य ध्यान अध्यापकों और विद्यार्थियों के बीच सक्रिय संबंधों पर केंद्रित किया जाता है। सबसे अधिक महत्त्व अध्यापन को दिया जाता है। छोटी, व्यक्तिगत-स्तर की कक्षाएं अध्यापकों को अपने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने तथा उन्हें विभिन्न प्रौजेक्टों में तथा शोध कार्य में शामिल करने का अवसर देती हैं।


आपकी दिलचस्पी है?
यहां क्लिक करके अधिक जानकारी प्राप्त करें।

Lewis University near Chicago, Illinois


शैक्षिक प्रोग्राम: लूइस यूनिवर्सिटी में 70 अंडरग्रैजुएट मेजर तथा पढ़ाई के प्रोग्राम, 20 ग्रैजुएट प्रोग्राम तथा कामकाजी वयस्कों के लिए तीव्र गति के कई प्रोग्राम कला तथा विज्ञान, व्यापार, शिक्षा तथा नर्सिंग एवं स्वास्थ्य के व्यवसायिक कालेजों के माध्यम से चलाए जा रहे हैं। मुख्य प्रोग्रामों में ऐविएशन, दंड / सामाजिक न्याय, शिक्षा, नर्सिंग तथा बिज़नेस शामिल हैं। (पूरी सूची के लिए यहां क्लिक करें।)

लैक्रोन शैक्षिक संसाधन केंद्र (LARC) उच्च गुणवत्ता वाले ऐसे प्रोग्राम तथा सेवाएं चलाता है जो पूरा जीवन स्वतंत्र अध्ययन करने वाले लोगों को प्रोत्साहित करते हैं, लूइस यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों की विभिन्न ज़रूरतों को पूरा करते हैं तथा एक संपूर्ण शिक्षा वातावरण बनाने में सहायता करते हैं। यह केंद्र परामर्श, प्रशिक्षण तथा नवीनता से भरपूर प्रोग्रामों द्वारा विद्यार्थियों का शैक्षिक प्रदर्शन सुधारने में सहायता करता है। उपलब्ध संसाधनों में शामिल हैं:

  • टयूटोरियल सेवाएं
  • कैरियर सेवाएं
  • लेखन केंद्र
  • विद्वान अकादेमी
  • विद्यार्थी एथलीटों के लिए शैक्षिक सेवाएं
  • द्वितीय भाषा के रूप में अंग्रेज़ी की प्लेसमैंट परीक्षा

LARC की सेवाएं अध्यापकों, पेशेवर स्टाफ, कैरियर सलाहकारों, शैक्षिक सलाहकारों के साथ साथ ग्रैजुएट विद्यार्थियों तथा प्रशिक्षित टयूटरों एवं साथी-विद्यार्थी सलाहकारों द्वारा प्रदान की जाती हैं। यह सभी लोग विद्यार्थियों के कालेज जीवन को अधिक से अधिक उपयोगी बनाने के लिए वचनबद्ध हैं।


और अधिक जानकारी प्राप्त करें।
अपनी पसंद चुनिए तथा फार्म भरिए।

Lewis University near Chicago, Illinois


"द्वितीय भाषा के रूप में अंग्रेज़ी" (ESL) प्रोग्राम लूइस यूनिवर्सिटी में उन विद्यार्थियों को तेज़ी से शैक्षिक अंग्रेज़ी सिखलाता है जिनकी मातृभाषा अंग्रेज़ी नहीं है। ESL प्रोग्राम विद्यार्थियों को यूनिवर्सिटियों के डिग्री प्रोग्रामों में दाखला लेने और उन्हें सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए तैयार करता है। इसमें उन शैक्षिक निपुणताओं पर ध्यान केंद्रित किया जाता है जिनकी आवश्यकता यूनिवर्सिटी क्लासरूम में पड़ती है और साथ ही यू.एस. संस्कृति को समझने और उसके साथ समन्वय पर भी ध्यान दिया जाता है। इस प्रोग्राम में हफ्ते में लगभग 20 घंटे पढ़ाई होती है। इसके अतिरिक्त, विद्यार्थियों से हर हफ्ते कम से कम 20 घंटे घर के लिए दिए गए काम पर लगाने की आशा की जाती है।

ESL प्रोग्राम उन विद्यार्थियों के लिए तैयार किया गया है जो नीचे दी गई शर्तों में से एक शर्त पूरी करते हों:

  • जिन्होंने अपने देश में अथवा यू.एस. में हाई स्कूल डिप्लोमा या उसका समतुल्य प्राप्त किया हो
  • जो किसी यू.एस. यूनिवर्सिटी में दाखले के लिए तैयारी कर रहे हों
  • जिनके पास TOEFL का कोई स्कोर न हो या जिनका TOEFL स्कोर 500 से कम हो

ESL प्रोग्राम के लिए स्वीकार किए गए विद्यार्थियों को तीन स्तरों में से एक में रखने के लिए उनका टैस्ट लिया जाता है। यह स्तर हैं: आरंभिक, मध्य और उच्च। ESL का प्लेसमैंट टैस्ट कक्षा के पहले दिन या उससे पूर्व लिया जाता है। हर विद्यार्थी पर व्यक्तिगत ध्यान देने के लिए कक्षा का आकार छोटा रखा जाता है और हर कोर्स में केवल 6 से 12 विद्यार्थी लिए जाते हैं। ESL कक्षाएं अनुभवी, पेशेवर तथा उच्च डिग्री-प्राप्त शिक्षकों द्वारा पढ़ायी जाती हैं। साधारणतया हर साल दो सैशन होते हैं: फॉल (पतझड़) तथा स्प्रिंग (वसंत) सेमेस्टर में क्लासें 16 हफ्ते प्रति सेमेस्टर होती हैं। यदि आवश्यक हो तो गर्मियों में तीव्र गति के ESL कोर्स चलाए जाते है।


आइए, आरंभ करें।
पूछताछ की प्रक्रिया आरंभ करने के लिए यहां क्लिक करें।

Lewis University near Chicago, Illinois


अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थी सेवा (ISS) दफ्तर अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थियों के लिए सेवाएं तथा समर्थन प्रदान करता है। ISS दफ्तर फैडरल सरकार की कार्यविधियों, खास तौर पर विद्यार्थी वीज़ा स्थिति जारी रखने और नौकरी के विकल्पों के मामले में सहायता करता है। इसके आतिरिक्त, यह दफ्तर सेमेस्टर शुरू होने से पहले नए विद्यार्थियों के लिए प्रारंभिक जानकारी देने, पुराने विद्यार्थियों के लिए समन्वय वर्कशापें चलाने तथा पढ़ाई समाप्त कर रहे विद्यार्थियों के लिए पुन:प्रवेश वर्कशापों का प्रबंध करता है। यह दफ्तर अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थियों को यूनिवर्सिटी के भीतर तथा बाहर, बीमा, बैंकिंग, सोशल सिक्योरिटी जैसे संसाधन तथा दैनिक जीवन की आवश्यकताएं उपलब्ध करवाने में भी सहायता करता है।

इसके इलावा, अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थी सेवा दफ्तर " अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थी संघ" (ISA) की गतिविधियों का निर्देशन भी करता है। ISA का उद्देश्य लूइस यूनिवर्सिटी कैम्पस में अन्य संस्कृतियों के बारे में जागरूकता पैदा करना, अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थियों के बीच तथा अमरीकी विद्यार्थियों के साथ आपसी मैत्री को बढ़ावा देना, और लूइस यूनिवर्सिटी के अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थी समुदाय को सहायता तथा प्रशंसा प्रदान करना है। इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए यह संस्था विशेष कार्यक्रमों का प्रबंध करती है तथा सामाजिक मेलजोल तथा सकारात्मक सांस्कृतिक आदान-प्रदान के अवसर देती है।

इन बहुमूल्य अवसरों के बारे में और अधिक जानने के लिए
अपनी पसंद हमें बताइए
तथा फार्म भरिए।

Lewis University near Chicago, Illinois


रोमियोविल्ल, इल्लिनाय में कैंपस: लूइस यूनिवर्सिटी का मुख्य कैंपस शिकागो शहर के दक्षिण-पश्चिम में 30 मिनट की दूरी पर स्थित है। 376 एकड़ में फैले इस खूबसूरत कैंपस में 1,000 से अधिक विद्यार्थियों के लिए 11 निवास हाल हैं जो सभी सुविधाओं से सुसज्जित क्लासरूमों, लाइब्रेरी, स्वास्थ्य केंद्र तथा विद्यार्थी संघ से पैदल दूरी पर हैं। यूनिवर्सिटी के उपनगरीय कैंपस शिकागो, ओक ब्रुक, टिनले पार्क, हिकरी हिल्ज़ तथा शोरवुड में स्थित हैं। सभी कैंपसों से विद्यार्थी शिकागो के महानगरीय इलाके में स्थित व्यापारिक कंपनियों के दफ्तरों में आसानी से पहुंच सकते हैं और अपनी व्यवसायिक इंटर्नशिप बिना कठिनाई पूरी कर सकते हैं।

शिकागो युनाइटिड स्टेटस के मध्य-पश्चिमी भाग का सबसे बड़ा शहर है तथा जनसंख्या की दृष्टि से विश्व के सबसे बड़े 25 शहरों में से एक है। अपने अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक तथा सांस्कृतिक प्रभाव के कारण शिकागो को एक एल्फा विश्व नगर माना गया है।

  • शिकागो में तीस लाख लोग रहते हैं।
  • 30 विभिन्न जातीय समूहों की जनसंख्या कम से कम 25,000 है।
  • 198 अनूठी बस्तियां शिकागो की विविध संस्कृति को दर्शाती हैं।
  • 30 फॉरचून 500 कंपनियों के मुख्यालय शिकागो में स्थित हैं।
  • 70 संग्रहालयों में दुनिया के कुछ महानतम तथा सर्वाधिक संपूर्ण संग्रह रखे गए हैं।
  • 18 मील लंबा साइकल का रास्ता शहरी छवि को प्राकृतिक सौंदर्य के साथ जोड़ता है।
  • 570 पार्क शहर में प्राण फूंकते है तथा 31 जलतट (बीच) शिकागो को ताज़े पानी की समुद्र जैसी झील के साथ जोड़ते हैं।

हमें आशा है कि हमें लूइस यूनिवर्सिटी में आपका स्वागत करने का अवसर मिलेगा! अधिक जानकारी के लिए हमारे सारे प्रोग्रामों पर नज़र डालिए और वे प्रोग्राम चुनिए जिनमें आपकी दिलचस्पी है। फिर पूछताछ फार्म भरिए, और हम सीधा आपको जवाब देंगे।