पूछने के लिए यहां क्लिक करें।![]() |
|
---
Grand Valley State University International Admissions 1 Campus Drive Allendale, Michigan 49401 ph 616-331-2025 fx 616-331-2000 --- |
| ग्रांड वैली स्टेट यूनिवर्सिटी, मिशीगन के बारे में पूछताछ के लिए यहां क्लिक करें |
| |
हम
ग्रांड वैली स्टेट यूनिवर्सिटी, मिशीगन (GVSU)
में आपका स्वागत करने की आशा करते हैं!
- शैक्षिक प्रोग्राम (अपनी पसंद के प्रोग्रामों को चुनने के लिए यहां क्लिक करें।)
- ट्यूशन फीस तथा अन्य फीसों एवं खर्चों का अनुमान
- छात्रवृत्तियां
- मौसम/स्थान/रिहायश
- माता-पिता के लिए विशेष: GVSU को लगातार राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त है।
ग्रांड वैली स्टेट यूनिवर्सिटी एक व्यापक, सरकारी यूनिवर्सिटी है जो मिशीगन स्टेट के पश्चिमी भाग में ग्रांड रैपिडज़ शहर से 12 मील की दूरी पर एलनडेल नामक स्थान पर स्थित है। ग्रांड वैली पढ़ाई का ऐसा वातावरण प्रदान करती है जिसमें विद्यार्थी तथा अध्यापक पढ़ाई और रिसर्च साथ साथ करते हैं। सभी क्लासों में पढ़ाई प्रोफैसरों द्वारा करवाई जाती है, ग्रैजुएट असिस्टैंटों द्वारा नहीं। क्लास में विद्यार्थियों की औसत संख्या 26 होने के कारण यूनिवर्सिटी में आपको ऐसा वातावरण तथा शैक्षिक अनुभव मिलता है जो आम तौर पर केवल ग्रैजुएट स्कूलों में मिलता है।
विद्यार्थियों की कुल संख्या लगभग 23,500 तक पहुंच जाने के कारण ग्रांड वैली एलनडेल तथा ग्रांड रैपिडज़ शहर में क्लासें चलाती है। GVSU में 200 से अधिक शैक्षिक प्रोग्राम चलाए जाते हैं जिनमें रिसर्च करने तथा भाग लेने के लिए नई सुविधाएं तथा बेजोड़ अवसर प्राप्त होते हैं।
![]() |
यहां क्लिक करें और हमारे शैक्षिक प्रोग्रामों के बारे में अधिक जानकारी पता करें, अथवा हम से अधिक जानकारी मांगें। |
ग्रांड वैली स्टेट यूनिवर्सिटी में शैक्षिक प्रोग्राम:
यू.एस.ए. में सबसे अधिक तेजी से बढ़ रहे
ELS भाषा केंद्रों में से एक अब GVSU में स्थित है!
ELS के 112 लेवल को पूरा करने वाले विद्यार्थी GVSU की अंग्रेज़ी भाषा में निपुणता की शर्त को पूरा करते हैं।
गांड वैली कई ऐसे प्रोग्राम चलाती है जो न केवल पूरे अमेरिका से, बल्कि विश्व भर से विद्यार्थियों को आकर्षित करते हैं। इंटर्नशिप, सहकारी कार्य अनुभव अथवा रिसर्च अधिकतर शैक्षिक प्रोग्रामों का महत्त्वपूर्ण अंग हैं। आप किसी भी प्रोग्राम के बारे में जानकारी मंगवा सकते हैं, या अपने कई सवालों का जवाब आप हमारी इस वेबसाइट पर भी पा सकते हैं: admissions.gvsu.edu.
| बैचलर की डिग्री के लिए प्रोग्राम
एकाउंटिंग विक्षापन / जनसंपर्क एंथ्रोपॉलोजी कला तथा डिज़ाइन एथलैटिक ट्रेनिंग व्यवहार विज्ञान जीव विज्ञान बॉयोमैडिकल साइंस बॉयोसाइकॉलोजी ब्रॉडकास्टिंग बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन बिज़नेस इकॉनॉमिक्स सैल/मॉलिक्यूलर बॉयलोजी रसायन विज्ञान क्लासिकल ट्रैडिशन क्लिनिकल लैबोरेट्री साइंसिज़ कम्युनिकेशन्स कंप्यूटर साइंस क्रिमिनल जस्टिस नृत्त्य डॉयगनॉस्टिक मैडिकल सोनोग्राफी भूमि विज्ञान अर्थशास्त्र शिक्षा इंजीनियरिंग अंग्रेज़ी फिल्म तथा वीडियो फाइनैंस फ्रैन्च भू-रसायन भूगोल भू-विज्ञान जर्मन ग्रीक हैल्थ कम्युनिकेशन इतिहास अतिथि सत्कार / टूरिज़्म मैनेजमैंट इनफॉरमेशन सिस्टमज़ इंटैग्रेटिड साइंस अंतर्राष्ट्रीय बिज़नेस अंतर्राष्ट्रीय संबंध पत्रकारिता लेटिन लीगल स्टडीज़ लिबरल स्टडीज़ मैनेजमैंट मार्केटिंग |
गणित
मैडिकल इमेजिंग मूवमैंट साइंस संगीत नैचुरल रिसोर्सिज़ मैनेजमैंट ऑकुपेशनल सेफ्टी / हैल्थ मैनेजमैंट फिलॉसफी फोटोग्राफी भौतिक शास्त्र राजनीति विज्ञान मनोविज्ञान पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन रेडिएशन थैरपी रशियन स्टडीज़ सोशल वर्क (BSW) सोशियालोजी स्पैनिश स्टैटिसटिक्स थियेटर थैराप्यूटिक रिक्रिएशन लेखन ग्रैजुएट डिग्रियाँ एकाउंटिंग (MA) जीव विज्ञान (MS) बॉयोमैडिकल साइंसिज़ (MS) बॉयोस्टैटिक्स (MS) बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) सैल / मॉलिक्यूलर बॉयलोजी (MS) कम्युनिकेशन्स (MS) कंप्यूटर इन्फो सिस्टमज़ (MS) क्रिमिनल जस्टिस (MS) शिक्षा (MEd) इंजीनियरिंग (MSE) अंग्रेज़ी भाषा / साहित्य (MA) नर्सिंग (BSN) हैल्थ एडमिनिस्ट्रेशन (MHA) हैल्थ साइंसिज़ (MHS) मैडिकल तथा बॉयोइनफॉर्मैटिक्स (MS) नर्सिंग (MSN) नर्सिंग / बिज़नेस (MBA / MSN) ऑकुपेशनल थैरपी (MS) फिज़िकल थैरपी (DPT) फिज़ीशियन असिस्टैंट स्टडीज़ (MPAS) पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (MPA) स्कूल कांउसलिंग (MEd) सोशल वर्क (MSW) टैक्सेशन (MST) |
| माता-पिता के मन में कई शंकाएं तथा प्रश्न होते हैं। माता-पिता के लिए जानकारी के लिए यहां क्लिक करें। |
![]() |
दर्शित प्रोग्राम: इंजीनियरिंग उन प्रोग्रामों में से एक है जिनकी ग्रांड वैली स्टेट यूनिवर्सिटीमें सबसे अधिक मांग है। ऐसे विद्यार्थियों के लिए जो इंजीनियरिंग में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं या ग्रैजुएट स्कूल में आगे पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं, निम्न मुख्य विषय उपलब्ध हैं:
- कंप्यूटर इंजीनियरिंग
- इलैक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
- मैन्युफैक्चरिंग इंजीनियरिंग
- मेकैनिकल इंजीनियरिंग
विद्यार्थी स्वयं अपने द्वारा डिज़ाइन किया हुआ प्रोग्राम तैयार कर सकते हैं जिसमें इंटरडिसिप्लिनरी पक्ष पर ज़ोरहो।
ग्रांड वैली के इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ साइंस प्रोग्राम को "इंजीनियरिंग तथा टैक्नॉलोजी प्रमाणन बोर्ड" (ABET) की ओर से मान्यता प्राप्त है। इस चार-वर्षीय प्रोग्राम का आरंभ दो साल के इंजीनियरिंग के मूल कोर्सों से होता है जो विभाग में प्रवेश की तैयारी है। इस अवधि में एक-एक सेमेस्टर वाले तीन सहकारी-कार्य अनुभवों में से पहला अनुभव भी शामिल है। अंतिम दो वर्षों में वेतनयुक्त सहकारी नियुक्तियां और पढ़ाई का काम बारी बारी चलता रहता है। प्रोग्राम के अंतिम पड़ाव में दो सेमेस्टर का प्रॉजैक्ट भी शामिल है जिसके लिए पहल करने, योजना बनाने तथा रूपरेखा प्रस्तुत करने की योग्यता आवश्यक है। इंजीनियरों के लिए आवश्यक विश्लेषण करने तथा योजना बनाने में दक्षता के विकास के लिए तथा उनकी सहायता के लिए पूरे प्रोग्राम के दौरान कंप्यूटरों का प्रयोग किया जाता है।
कालेज ऑफ इंजीनियरिंग में सबसे अधिक सफलता उन विद्यार्थियों को मिलेगी जिनका गणित तथा साइंस में रिकार्ड (तीन से चार साल गणित की पढ़ाई सहित) बहुत अच्छा रहा हो, जो भौतिकी तथा रसायन के कोर्सवर्क में मज़बूत रहे हों और जिन्होंने पढ़ने तथा समय का सदुपयोग तथा सही प्रबंध करने की अच्छी आदतों का विकास कर रखा हो।
दर्शित प्रोग्राम: अतिथि-सत्कार तथा टूरिज़्म मैनेजमैंट विद्यार्थियों को अतिथि सत्कार तथा सभाओं एव सम्मेलनों का प्रबंध करने के क्षेत्र में मैनेजमैंट और नेतृत्व में स्थान पाने के लिए तैयार करता है।
अतिथि सत्कार और टूरिज़्म के कोर्सों को मिलाकर ऐसा पाठ्यक्रम तैयार किया गया है जिसमें क्लासरूम का अनुभव व्यावहारिक काम के अनुभव के साथ जुड़ा है। मिशीगन के एक लोकप्रिय पर्यटन क्षेत्र में स्थित होने के कारण ग्रांड वैली आपको होटलों में काम करने, सम्मेलन आयोजन करने, स्थानीय तथा राज्य स्तर के उत्सवों की तैयारी करने और पर्यटन विकास के अनुभव के अवसर देती है।
भोजन प्रबंधन, आवास अथवा पर्यटन/यात्रा के क्षेत्र पर अथवा स्वयं अपने द्वारा बनाए किसी कार्यक्रम पर अधिक बल देकर ग्रांड वैली इस उद्योग के सभी पक्षों से विद्यार्थियों का परिचय करवाती है पर साथ ही उन्हें किसी एक क्षेत्र में विशेषज्ञ बनने का अवसर भी देती है। अतिथि-सत्कार तथा टूरिज़्म मैनेजमैंट के ग्रैजुएटों को नौकरी मिलने की दर ग्रांड वैलीमें हमेशा सबसे ऊंची दरों में से एक रही है।
यहां ग्रांड वैली स्टेट यूनिवर्सिटीमें विद्यार्थियों को अतिथि-सत्कार तथा टूरिज़्म मैनेजमैंट में बैचलर ऑफ आर्टस या बैचलर ऑफ साइंस की डिग्री मिल सकती है।
आप और जानकारी पाना चाहते हैं?
अपनी शैक्षिक पसंद चुनिए,
और फिर फार्म भरिए।
हम शीघ्र उत्तर देंगे।
टयूशन फीस, अन्य फीसों तथा खर्चों का अनुमान
GVSU मिशीगन में सबसे कम खर्चे वाली सरकारी यूनिवर्सिटियों में से एक है। टयूशन फीस विद्यार्थी के वर्गीकरण तथा कोर्स पर निर्भर करती है। निम्न आंकड़े शैक्षिक वर्ष 2009-2010 के लिए हैं।
ग्रांड वैली स्टेट यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के खर्चे का अनुमान
गैर-मिशीगन वासियों के लिए
सभी फीसें बोर्ड ऑफ कंट्रोल द्वारा बदली जा सकती हैं।
| टयूशन फीस | $ 13,500. |
कमरा और खाना* |
$ 7,500. |
| किताबें और सामान | $ 1,000. |
| स्वास्थ्य बीमा | $ 900. |
| निजी खर्चे | $ 2,100. |
| कुल खर्चा | $ 25,000. |
* कमरे और खाने के खर्चे का अनुमान शैक्षिक वर्ष के लिए अपार्टमैंट और खाने के प्रत्याशित खर्चे पर आधारित है।
वित्तीय सहायता का प्रदर्शन: विद्यार्थी वीज़ा की इंटरव्यू की तैयारी के लिए आवश्यक दस्तावेज़ प्राप्त करने के लिए ज़रूरी है कि पहले आपको किसी यूनिवर्सिटी या ESL के इंटैंसिव भाषा प्रोग्राम में दाखला मिल गया हो। प्रार्थना-पत्र की प्रक्रिया के एक अंग के रूप में आपको अपनी वित्तीय सहायता का प्रमाण दिखाना होगा। आपके माता-पिता या स्पांसर को मान्यता-प्राप्त बैंक स्टेटमैंट देनी होगी जिसमें यह प्रमाणित किया गया हो कि उनके बैंक खाते में कम से कम एक साल के खर्चे के लिए राशि है। ऊपर बताए गए कुल खर्चे में गर्मियों की अवधि का खर्चा शामिल नहीं है। अगर आप गर्मियों में रुकना चाहते हैं तो उसका अनुमानित खर्चा US$4,000 है।
छात्रवृत्तियां: योग्यता-प्राप्त अंतर्राष्ट्रीय प्रार्थियों के लिए आंशिक छात्रवृत्तियां उपलब्ध है। योग्य प्रार्थियों के लिए ज़रूरी है कि वे ऐसे शैक्षिक दस्तावेज़ पेश करें जिनसे यह सिद्ध होता हो कि उनका औसत ग्रेड 3.5 A / B के बराबर है। विद्यार्थी के पास दाखले की पेशकश होनी चाहिए, छात्रवृत्ति पर विचार अपने आप किया जाएगा। छात्रवृत्ति का मूल्य लगभग US$6,000 है। जिन विद्यार्थियों का औसत ग्रेड A minus के बराबर होगा उन्हें US$3,000 की अतिरिक्त छात्रवृत्ति देने पर विचार किया जाएगा। यह छात्रवृत्तियां केवल नए अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थियों के लिए हैं।
किसी संस्था अथवा सरकार की ओर से सहायता पाने वाले विद्यार्थियों के लिए: यदि आपको पढ़ाई के लिए किसी संस्था, फाउंडेशन या सरकारी ऐजंसी से वित्तीय सहायता मिल रही है तो ज़रूरी है कि आपका वित्तीय स्पांसर अपने लैटरहैड पर सहायता संबंधी चिठ्ठी लिखे। चिठ्ठी में निम्न बातों का विवरण होना चाहिए:
- आपकी ओर से उनके द्वारा किए जाने वाले खर्चे का विवरण,
- नाम ग्रांड वैली स्टेट यूनिवर्सिटी; और
- इस बात की सूचना कि संस्था के पास पढ़ाई के कम से कम पहले साल के खर्चे की गारंटी देने के लिए काफी साधन हैं।
निजी अथवा प्राइवेट सहायता का प्रयोग करने वाले विद्यार्थी: यदि अपनी पढ़ाई का खर्चा आप प्राइवेट फंड से करना चाहते हैं तो ज़रूरी है कि आप या आपका वित्तीय स्पांसर GVSU के प्रार्थना-पत्र के साथ भेजे गए 'वित्तीय सहायता संबंधित बयान' को पूरा करके भेजें। इसके इलावा, आपके लिए अपने बैंक की ओर से एक मौलिक बयान भेजना ज़रूरी है जिसमें यह प्रमाणित किया गया हो कि ऊपर बताए गए वित्तीय साधन उपलब्ध हैं।
| दिलचस्पी है? दाखले की प्रक्रिया में आगे बढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। |
![]() |
मौसम/ स्थान/ रिहायश: हमारे यहां मौसम बदलता रहता है और वर्ष में चार मौसम होते हैं: पतझड़ (फॉल), सर्दियां (विंटर), वसंत (स्प्रिंग) तथा गर्मियां (सॅमर)। अगस्त के अंत तथा सितंबर के शुरू में जब फॉल सेमेस्टर आरंभ होता है तापमान प्राय: 70 तथा 85 डिग्री फारेनहाइट (22 तथा 30 डिग्री सेंटीग्रेड) के बीच होता है। सर्दियों में मिशीगन में काफी बर्फ पड़ती है और नवंबर, दिसंबर, जनवरी तथा फरवरी में औसत तापमान लगभग 25 डिग्री फारेनहाइट (-10 डिग्री सेंटीग्रेड) होता है। मार्च, अप्रैल तथा मई (वसंत के महीने) ठंडे होते हैं और कई बार बारिश भी होती है। जून, जुलाई और अगस्त के महीने गर्म और नमी वाले होते हैं।
कैंपस इतना बड़ा तो है कि हर समय नए चेहरे नज़र आएं, पर साथ ही इतना छोटा है कि एक जगह से दूसरी जगह पैदल जाया जा सकता है। खेल-कूद, सिनेमा, ललित कला तथा कई अन्य कार्यक्रमों के आयोजन कैंपस जीवन को बहुत सक्रिय बनाए रखते हैं।
'ग्रांड रैपिडज़' मिशीगन का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। हमारे ग्रैजुएट प्रोग्राम ग्रांड रैपिडज़ में GVSU के "प्यू कैंपस" में चलाए जाते हैं। इसके इलावा, हमारे "साइडमन स्कूल ऑफ बिज़नेस", "डैवोस सैंटर फॉर हैल्थ साइंसिज़", "पैडनॉस स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग" तथा हमारी टेलीविज़न प्रसारण सुविधाएं यहां पर स्थित हैं जो हमारे विद्यार्थियों की बड़ी कार्पोरेशनों, इंटर्नशिपों तथा सहकारी संस्थाओं तक पहुंच आसान बनाता है।
हमारी सलाह यह है कि अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थी कम से कम पहला साल कैंपस में ज़रूर रहें ताकि वे ग्रांड वैली के कैंपस तथा समुदाय के अभ्यस्त हो जाएं। नए अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थी के तौर पर आपको किसी अपार्टमैंट की तरह के लिविंग सेंटर में रखा जाएगा जो दो व्यक्तियों वाले कमरे हैं जिनमें एक छोटी रसोई और बाथरूम भी हैं, या फिर आपको 2-बैडरूम/4 व्यक्तियों वाले अपार्टमैंट में रखा जाएगा। आपको कहां रखा जाएगा, यह आपकी आयु पर तथा इस बात पर निर्भर करता है कि हमें आपका पुष्टि फार्म कब मिलता है।
माता-पिताओं के लिए विशेष: ग्रांड वैली स्टेट यूनिवर्सिटी यू.एस. में उच्च दर्जे की शिक्षा के लिए एक बहुत बढ़िया विकल्प है जिसका प्रमाण अभी कुछ समय पहले ही राष्ट्रीय स्तर पर मिली मान्यता से मिलता है:
- यू.एस. न्यूज़ एंड वर्ल्ड रिपोर्ट ने ग्रांड वैली को इसके मास्टर डिग्री वाले प्रोग्रामों के लिए मिडवैस्ट क्षेत्र में 52-वां स्थान दिया है। इस वर्ग की 572 यूनिवर्सिटियों को चार भूगोलीय क्षेत्रों में क्रमबद्ध किया है।
- द प्रिंसटन रिव्यू ने ग्रांड वैली को मिडवैस्ट में सर्वश्रेष्ठ की उपाधि दी है जो 700 से अधिक संस्थाओं से प्राप्त विद्यार्थियों की प्रतिक्रियाओं के आंकड़ों पर आधारित है।
- इंस्टीच्यूशनल रिसर्च एंड इवैल्यूएशन, इंकार्पोरेटिड. ने ग्रांड वैली को अमेरिका के 100 सर्वश्रेष्ठ कालेजों में से एक माना है।जॉर्जिया आधारित यह अनुसंधान संस्था यू.एस. के उन कालेजों और यूनिवर्सिटियों का पता लगाती है जो कम खर्चे में बहुत ऊंचे दर्जे की शिक्षा प्रदान करते हैं।
हम आशा करते हैं कि हमें मिशिगन की ग्रांड स्टेट वैली यूनिवर्सिटी में आपका स्वागत करने का अवसर मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए हमारे सभी प्रोग्रामों का निरीक्षण करें तथा वे प्रोग्राम चुनें जिनमें आपकी दिलचस्पी है। उसके बाद पूछताछ फार्म भरें और हम आपको सीधा जवाब देंगे।






