USjournal of Academics
English Simplified Chinese Traditional Chinese Hindi Korean Japanese Thai Vietnamese Indonesian Russian Turkish Spanish German Portuguese French Arabic
 
पूछने के लिए यहां क्लिक करें।

Foothill College / De Anza College: near Silicon Valley and San Francisco, California
---
Foothill / De Anza Colleges
International Programs
12345 El Monte Road
Los Altos Hills, California
94022-4599

ph 650-949-7293
fx 650-949-7080
---
  फुटहिल कालेज अथवा डि एन्ज़ा कालेज, कैलिफोर्निया के बारे में पूछताछ के लिए यहां क्लिक करें
  English | Simplified Chinese | Korean | Russian | French

Foothill College / De Anza College, California

फुटहिल कालेज तथा डि एन्ज़ा कालेज:
2 कालेज, 2000 मित्र, प्रेरणा के 2 वर्ष

De Anza College, California Foothill College, California

अपनी बढ़िया पढ़ाई तथा विश्व स्तर के विश्वविद्यालयों में ट्रांसफर (दाखले) में सफलता के कारण फुटहिल कालेज तथा डि एन्ज़ा कालेज पिछले 40 वर्षों से लगातार यू.एस. के सर्वश्रेष्ठ दो-वर्षीय कम्युनिटी कालेजों की श्रेणी में अपना स्थान बनाए हुए हैं। नवप्रवर्तक तथा प्रगतिशील माने जाने वाले यह कालेज हर वर्ष 70 से अधिक देशों से लगभग 2000 अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थियों का स्वागत करते हैं। फुटहिल तथा डि एन्ज़ा कालेजों में यूनिवर्सिटी शिक्षा आरंभ करके प्रेरणा का पात्र बनिए!

हमारा शैक्षिक माडल: बीसवीं सदी के सातवें दशक के शुरू से, जब से फुटहिल तथा डि एन्ज़ा कालेजों की नींव पड़ी, वे युनाइटिड स्टेटस के सबसे उत्कृष्ट कम्युनिटी कालेजों में से दो कालेज बनकर उभरे हैं। यहां का शैक्षिक कार्यक्रम यूनिवर्सिटी की पढ़ाई के पहले दो वर्षों के समानांतर हैं। हमारी कामयाबी की पुष्टि इस बात से होती है कि हमारे विद्यार्थियों की सफलता का रिकार्ड बहुत बढिया रहा है। फुटहिल तथा डि एन्ज़ा कालेज से पहले दो साल की पढाई पूरी करने वाले अधिकतर अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थियों को तीसरे वर्ष में (जूनियर के तौर पर) कैलिफोर्निया में तथा यू.एस. के अन्य स्थानों पर विश्व स्तर की यूनिवर्सिटियों में ट्रांसफर प्राप्त करने में सफलता मिली है।


पूछताछ जारी रखने के लिए
कृपया शिक्षा का वह कोर्स चुनें जिसमें आपकी दिलचस्पी है,
तथा फार्म भरें।

Foothill College / De Anza College, California

खोज की प्रेरणा: सिलिकॉन वैली में मौजूदगी

  • हमारे कालेज विश्व-प्रसिद्ध सिलिकॉन वैली के केन्द्र में स्थित हैं, सैन फ्रैंसिस्को के दक्षिण में 45 मिनट की दूरी पर तथा युनाइटिड स्टेटस के दसवें सब से बड़े शहर सान होज़े के पश्चिम में 20 मिनट की दूरी पर।
  • साल में 300 दिन धूप और 21 डिग्री सैल्सियस औसत तापमान वाला यह स्थान वास्तविक कैलिफोर्निया जीवन शैली का प्रतीक है: एक छोटी सी ड्राइव लेकर आप प्रशांत महासागर के तट पर पहुंच सकते हैं जहां पर सर्फिंग करने, गोल्फ खेलने और देखने योग्य देश के कुछ सर्वश्रेष्ठ स्थान स्थित हैं।
  • ऐपल, याहू!, गूगल, एडोब, ई-बे, सिस्को सिस्टमज़ तथा बहुत सी अन्य कंपनियों के मुख्य कार्यालय पास ही होने के कारण उद्योग चलाने तथा नवीनता लाने की प्रवृतियों की खोज करें।
  • नज़दीकी शहर सन्नीवेल, सांटा क्लारा तथा सान होज़े यू.एस. के सबसे अधिक सुरक्षित शहरों की श्रेणी में आते हैं।

Foothill College / De Anza College, California

सफलता की प्रेरणा: शिक्षा तथा ट्रांसफर

  • फुटहिल तथा डि एन्ज़ा कालेज 100 से अधिक यूनिवर्सिटी ट्रांसफर मेजर तथा व्यावसायिक कोर्स चलाते हैं जिनमें बिज़नेस, वीडियो आर्टस तथा फिल्म से लेकर प्री-लॉ तथा एंटरप्राइज़ नेटवर्किंग तक शामिल हैं। परम्परागत मेजर विषयों के अतिरिक्त हमारे कालेज में भविष्य के लिए सबसे आकर्षक विषय, जैसे बॉयोटैक्नालोजी, नैनोटैक्नालोजी तथा वीडियो खेल विकास, पढ़कर हमारे विद्यार्थी अपने प्रतिद्वंदियों की अपेक्षा अधिक योग्य सिद्ध होने का अवसर प्राप्त करते हैं।
  • विशेष संबंध समझौतों द्वारा तथा ट्रांसफर सेन्टर की सहायता से हमारे विद्यार्थी यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्कले, यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, लॉस ऐंजेलस (यू.सी.एल.ए), स्टैनफर्ड, यूनिवर्सिटी ऑफ सदर्न कैलिफोर्निया (यू.एस.सी), स्टैनफर्ड, कोलंबिया तथा बहुत सारी दूसरी चार-वर्षीय कोर्सों वाली अति विशिष्ट यूनिवर्सिटियों में (जो यू.एस. के उच्चतम संस्थानों की श्रेणी में आती हैं) ट्रांसफर करके वहां अपनी पढ़ाई जारी रखते हैं।
  • हमारे आनर्स कोर्सों के योग्य विद्यार्थी विशेष मान्यता, छात्रवृति तथा यू.सी.एल.ए. जैसी चुनिंदा यूनिवर्सिटियों में ट्रांसफर पा सकते हैं।
  • हमारा ‘विदेश में पढ़ाई’ प्रोग्राम एक्वाडोर, इंगलैंड, फ्रांस, घाना, आयरलैंड, इटली, स्पेन, पुर्तगाल तथा वियतनाम में पढ़ाई के विकल्प प्रस्तुत करता है ताकि हमारे विद्यार्थो संसार भर में काम आने वाली योग्यताएं प्राप्त कर सकें तथा पूरी दुनिया को अपने बेजोड़ ढंग से देख सकें।
  • बेमिसाल इंटर्नशिप प्रोग्राम में आप पढ़ाई के साथ साथ कमाई भी कर सकते हैं क्योंकि इसमें विद्यार्थियों को सिलिकॉन वैली की सर्वश्रेष्ठ कार्पोरेशनों में काम दिलवाया जाता है।

क्या इस सब में आपकी दिलचस्पी है?
अपना कोर्स चुनने के लिए यहां क्लिक करें,
और फुटहिल तथा डि एन्ज़ा कालेजों से
सीधी पूछताछ करें
Foothill College, California

हमारे यहां पढ़ाई के कुछ प्रभावशाली तथा लोकप्रिय कोर्स:

एकाउंटिंग
एनिमेशन
कला
बायोटैक्नॉलोजी
बिज़नेस
रसायन
कम्पयूटर इनफॉरमेशन सिस्टमज़
नाटक
अर्थशास्त्र
इंजीनियरिंग
पर्यावरण विज्ञान
उद्यमवृत्ति
फिल्म/टीवी प्रोडक्शन
ज्योग्राफिक इनफॉरमेशन सिस्टमज़
ग्राफिक तथा इंटरएक्टिव डिज़ाइन
स्वास्थ्य विज्ञान
इन्फारमैटिक्स
अन्तर्राष्ट्रीय संबंध
पत्रकारिता
मार्केटिंग मैनेजमैंट
म्यूज़िक टैक्नॉलोजी
नर्सिंग
फोटोग्राफी तथा डिजिटल इमेजिंग
राजनीति विज्ञान
प्री-लॉ
रेडियो ब्रॉडकास्टिंग
स्पीच कम्यूनिकेशन
थियेटर टैक्नालोजी
ट्रैवल कैरियर्स
वीडियो आर्टस
वीमैन्ज़ स्टडीज़ (नारी अध्ययन)

Foothill College / De Anza College, California

आनंद की प्रेरणा: कैम्पस में जीवन तथा सुविधाएं

  • ’द अमेरिकन इन्स्टीच्यूट ऑफ आर्किटैक्टस’ ने हमारे कैम्पस को आज तक बने कम्यूनिटी कालेजों में सबसे सुंदर कालेजकी उपाधि दी है। 2008 में इसमें एक नया योगदान आधुनिक कैम्पस केंद्रों, लाइफ साइंस केंद्रों, परफार्मिंग आर्टस केंद्रों तथा पर्यावरण विज्ञान केंद्रों सहित पुरस्कार-विजेता इमारतों के निर्माण द्वारा किया जाएगा।
  • व्यस्त रहने, सीखने तथा नेतृत्व के लिए अवसर अंतहीन हैं: 60 से अधिक सक्रिय क्लबों, विद्यार्थी सरकार, यूनिवर्सिटी स्तर की खेलकूद तथा स्थानीय आपसी प्रतियोगता टीमें, समाचार-पत्र तथा रेडियो स्टेशन स्टाफ, और सास्कृतिक विरासत क्लबों में से विद्यार्थी अपनी मनपसंद गतिविधियां चुन सकता है।
  • कैम्पस के मुख्य आकर्षणों में आधुनिकतम कंप्यूटर तथा मल्टीमीडिया लैबोरेट्रियां, ब्राडकास्ट मीडिया सेंटर, दन्त क्लिनिक, स्टेडियम, गोल्फ तथा टेनिस कॉम्पलैक्स, ओलिंपक खेलों के आकार के स्विमिंग पूल तथा एक प्लैनेटेरियम शामिल हैं।

और अधिक जानना चाहते हैं?
फुटहिल/डि एन्ज़ा
से पूछताछ जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें.


Foothill College / De Anza College, California

केवल अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थियों के लिए कुछ सेवाएं

  • नए विद्यार्थी अनिवार्य रूप से 4-दिवसीय प्रारंभिक जान-परचान प्रोग्राम में भाग लेते हैं जिसमें शैक्षिक, इमीग्रेशन तथा सांस्कृतिक विषयों पर व्यापक सलाह दी जाती है।
  • अन्य कालेजों की अपेक्षा हमारी एक विशेषता हमारे स्टाफ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थियों को दी जाने वाली व्यापक सहायता है जिसके निए हमारे हर कैम्पस पर केवल अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थियों के लिए 6 फुल-टाइम काउंसलर लगाए गए हैं। विशेष सेवाओं में क्लास रजिस्ट्रेशन में सहायता से लेकर कैरियर की खोज तथा टैक्स भरने में सहायता तक शामिल है।
  • अमेरिका में विद्यार्थियों के अनुभव को सुखद बनाने, ज्ञान की सीमाओं को बढ़ाने तथा नए मित्र बनाने के लिए विशेष गतिविधियों का प्रबंध किया जाता है: मासिक ‘कॉफी के घंटे’, ‘सेलिब्रिटी फोरम’ के लिए मुफ्त टिकटें (जहां पर बिल कोस्बी, मिखाइल गर्बाचोव तथा बिल क्लिंटन जैसे वक्ता आते हैं), वार्षिक स्केटिंग ट्रिप, अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव, थैंक्सगिविंग और वैलंटाइन डिनर।

Foothill College / De Anza College, California

TOEFL तथा दूसरी भाषा के रूप में अंग्रेज़ी (ESL)

  • हम निम्न स्कोर वाले विद्यार्थियों को स्वीकार करते हैं: TOEFL में 500 (पेपर), 173 (कंप्यूटर), 61 IBT, या IELTS में 5.5 और उससे अधिक का स्कोर।
  • यदि आपका TOEFL स्कोर 475 तथा 499 के बीच है तो आप 6 हफ्ते के ‘इंटैंसिव समर ब्रिज कोर्स’ में भाग ले सकते हैं जिसके द्वारा आप कालेज क्रेडिट यूनिट प्राप्त कर सकते हैं और TOEFL की परीक्षा दोबारा दिए बिना आप फुटहिल या डि एन्ज़ा कालेज में पूरे क्वार्टर (तिमाही) के लिए पक्का दाखला पा सकते हैं।
  • कई भाषा संस्थानों के साथ दाखले का गारंटीशुदा समझौता होने के कारण, अंग्रेज़ी के प्रयाप्त स्तर की प्राप्ति के बाद विद्यार्थी हमारे यहां सीधा दाखला ले सकते हैं।
  • दूसरी भाषा के रूप में अंग्रेज़ी की क्लास में विद्यार्थियों को उनकी योग्यता तथा आवश्यकता अनुसार व्यक्तिगत तथा व्यक्ति-केंद्रित समूहों में बांटा जाता है। ट्यूटोरियल केन्द्रों के माध्यम से अंग्रेज़ी तथा अन्य सभी शैक्षिक क्षेत्रों में व्यक्तिगत शिक्षा सुलभ है।

प्रार्थना-पत्र संबंधित विवरण तथा फीस: फॉल, विंटर एवं स्प्रिंग क्वार्टरों (तिमाहियों) के लिए प्रार्थना-पत्र ‘रोलिंग’ के आधार पर स्वीकार किए जाते हैं:

क्वार्टर अंतिम तिथि
फॉल 31 जुलाई
विंटरr 31 अक्तूबर
स्प्रिंग 31 जनवरी

नए विद्यार्थियों के लिए आरंभिक जान-पहचान (ओरिएंटेशन) तथा रजिस्ट्रेशन के लिए क्लासें शुरू होने से लगभग एक महीना पहले आना ज़रूरी है। अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थियों के लिए फीसें बहुत वाजिब हैं तथा इस समय वे लगभग $4,860 प्रति शैक्षिक वर्ष हैं ($135 प्रति यूनिट की दर से, कम से कम 12 यूनिट प्रति क्वार्टर)।


Foothill College / De Anza College, California

विद्यार्थियों द्वारा दिए गए प्रमाण पत्र: कामयाबी चाहने वाले लोगों के लिए फुटहिल बेशक सबसे बढ़िया कम्युनिटी कालेज है। चार वर्षीय यूनिवर्सिटी कोर्सों की अपेक्षा यहां क्लासें छोटी हैं, अध्यापक विषयों के जानकार तथा प्रतिष्ठावान हैं जिसके कारण यहां पर पढ़ाई एक बहुत बढ़िया तथा लंबे समय तक याद रहने वाला अनुभव है। लोगों को केवल इतना बताने मात्र से कि मैं फुटहिल में पढ़ता हूं, मुझे गर्मियों के लिए इन्टैल में इंटर्नशिप मिल गई है। -- अमीर, इलैक्ट्रिकल इंजीनियरिंग का विद्यार्थी

एक अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थी तथा एथलीट होने के कारण मुझे इस बात का गर्व है कि मैं नार्दन कैलिफोर्निया ट्रैक एंड फील्ड चैंपियनशिप में भाग ले सका तथा विश्व स्तर के कुछ खिलाड़ियों से मिल सका। डि एंज़ा कालेज में पढ़ने तथा अपनी पसंद को आगे बढ़ाने का अवसर पाने के लिए मैं कृतज्ञ हूं। -- एन्ड्रियू, यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्कले का ट्रांसफर विद्यार्थी, जो इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग तथा ऑपरेशनज़ रिसर्च पढ़ रहे है।


कैलिफोर्निया के फुटहिल/डि एंज़ा कालेजों में दिलचस्पी लेने के लिए आपका धन्यवाद! अधिक जानकारी के लिए हमारे सारे कोर्सों पर विचार कीजिए और अपना मनपसंद कोर्स चुनिए। फिर पूछताछ फार्म भरिए और हम आपको सीधा जवाब देंगे।